ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, 1.25 करोड़ का सामान जलकर खाक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा। पावर सिटी कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आकांक्षा इंटरप्राइजेज नामक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग तेजी से फैल गई और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. इस आगजनी की घटना में करीब सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, टीपी नगर स्थित प्लॉट नंबर 185 में ऑटो पार्ट्स की दुकान में दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई. दुकान संचालक सत्येंद्र केसरवानी ने बताया कि उसकी दुकान आकांक्षा इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित है. सुबह लगभग 9 बजे दुकान खोल पूजा पाठ करने के बाद वह 12 बजे बच्चों को स्कूल लेने जाने के नाम से दुकान बंद कर निकला हुआ था. उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसकी दुकान में आग लग गई है और तत्काल वह मौके पर पहुंचा.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment