
दुर्ग जिले में एक साल के बच्चे की नदी में डूबकर मौत हो गई। बच्चे के नजदीक नहा रही मां को मासूम के डूबने की भनक तक नहीं लगी। मामला अंडा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार शांतनु यादव और उसकी पत्नी सोनिया जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के रहने वाले हैं। उनका एक साल का बच्चा आयुष था। परिवार ईंट-भ_े में काम करने के लिए जांजगीर से दुर्ग आया था। शुक्रवार को सोनिया अपने बच्चे को लेकर नदी में नहाने गई। उसने बच्चे को किनारे में छोड़ दिया। इसी बीच बच्चा खेलते-खेलते नदी में आ गया और डूबकर उसकी मौत हो गई।
नदी में मिला बच्चा
नदी में नहा रही मां ने देखा कि उसका बच्चा कहीं नजर नहीं आ रहा है। उसने पानी में बच्चे की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिला। कुछ देर में उसे अनहोनी का एहसास हो गया। वहां मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चे को नदी में ढूंढा। कुछ देर के बाद बच्चे का शव पानी में डूबा हुआ मिला।

सीने से बच्चे को लगाकर रोती रही मां
नदी से जब मासूम बच्चे का शव बाहर आया तो उसे सीने से लगाकर मां रोती रही। अंडा थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक ने बताया कि बच्चे की जांच करवाई गई, जिसमें डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच कर रही है।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170144
Total views : 8198346