एक परिवार में 7 मर्डर, रिश्तेदार पर पुलिस को शक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अमेरिका। शिकागो शहर में सोमवार को एक ही परिवार के 7 लोगों की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय पुलिस को आशंका है कि आरोपी पीड़ित परिवार का जानकार था. हालांकि आरोपी की अभी तक तलाश जारी है.

 

जानकारी के मुताबिक, शिकागो पुलिस ने सोमवार को कहा कि इलिनोइस के शिकागो सब-सिटी जोलीट में दो घरों के अंदर सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक ही है. साथ ही पता चला है कि आरोपी पीड़ित परिवार को पहले से जानता था. पुलिस अब इस शख्स की तलाश में जुट गई है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment