एक दर्जन… आधा दर्जन.. दो दर्जन के दिन…लाइन अटैच हुए आरक्षक कुछ कारण के बिन ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स ब्यूरो प्रमुख मुंगेली निर्मल अग्रवाल की रिपोर्ट

मुंगेली-एक दर्जन आधा दर्जन दो दर्जन अर्थात 12-06-24 के दिन मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने थोक में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को जो कि पूरी निष्ठा से सही मायने में पुलिसिंग कार्य कर रहे थे को लाइन अटैच कर दिया है। एक मुश्त 19 पुलिस कर्मियों के लाइन अटैच करने का यह मामला सुर्खियां बटोर रहा है ।

पता चला कि जिन प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों को लाइन अटैच किया गया है उनकी पदस्थापना पिछले महज 4-6 महीने पहले तो कई 1 साल पहले ही हुई थी, जबकि नियमानुसार 2 साल से पहले बिना ठोस कारण के इनका ट्रांसफर नहीं होना चाहिए। यह भी जानकारी मिल रही है कि जिन 19 पुलिस कर्मचारियों का तबादला हुआ है उनके खिलाफ किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। उल्टे यह सभी अपनी पुलिसिंग और जन सेवा के लिए खासे लोकप्रिय है।
विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि मुंगेली जिले के मुंगेली, सरगांव, लोरमी, जरहागांव, फास्टरपुर और पथरिया में पदस्थ इन पुलिस कर्मियों ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए अनैतिक कार्यो में लिप्त जुआ, सट्टा और शराब माफिया के नाक में दम कर रखा था। नतीजन इसी का इनाम उन्हें लाइन अटैच के रूप में मिला है।

परिवार पर पड़ेगा असर छाई मायूसी ..

इस आदेश ने जहां अच्छा कार्य करने वाले इन पुलिस कर्मियों का मनोबल गिराया है तो वहीं उनके परिवार जन भी बेहद हतोत्साहित महसूस कर रहे है, उनका कहना है कि अभी वे ठीक से बस भी नहीं पाए थे कि उन्हें एक बार फिर से उजाड़ दिया गया है।

अधिकांश पुलिस कर्मियों के बच्चों के स्कूल का एडमिशन हो चुका है। बदली परिस्थितियों में अब उन्हें फिर से नए सिरे से स्कूल में एडमिशन कराना होगा, जो अब आसान नहीं है। यह भी जानकारी मिल रही है कि पिछले दिनों मुंगेली जिले में अवैध जुआ, सट्टा और शराब के तेजी से बढ़ते मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़े पुलिस अधिकारियों की क्लास ली थी। उसी मामले में लीपा पोती करते हुए छोटे पुलिस कर्मियों के सर पर ठीकरा फोड़ा गया है, जिससे इन पुलिस कर्मियों के साथ उनके परिवार के लोग भी अवसाद ग्रस्त महसूस कर रहे हैं

इन्हें किया गया है लाइन अटैच

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी सूची में सरगांव के लोकेश राजपूत,लोरमी के नरेश यादव, दिलीप साहू, जरहा गांव के मनमोहन सिंह ठाकुर, ज्वाला प्रसाद हिंडोरे, श्याम डेहरिया को लाइन अटैच किया गया है। यह सभी प्रधान आरक्षक है।

इनके अलावा आरक्षकों की सूची भी बेहद लंबी है। मुंगेली सिटी कोतवाली में पदस्थ योगेश यादव, परमेश्वर जांगड़े, मुकेश सिंह ठाकुर, विकास ठाकुर, सरगांव थाने के भेलेश्वर जायसवाल, गोविंद शर्मा, राहुल यादव, फास्टरपुर से देवीचंद नवरंग, संजय पात्रे , लोरमी के अरुण साहू, जरहागांव के महेंद्र सिंह ठाकुर, पथरिया के धर्मेंद्र यादव और अश्विनी पुरबिया को भी मुंगेली पुलिस लाइन अटैच किया गया है। जिसकी पूरे जिले में चर्चा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment