एक क्लिक करें,,बिलासपुर जिले की संपूर्ण खबरें पढ़ें,,,जे के मिश्र नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बिलासपुर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एक क्लिक करें,,बिलासपुर जिले की संपूर्ण खबरें पढ़ें,,,जे के मिश्र नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बिलासपुर

 

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

रायगढ़ घराने के प्रसिद्ध कत्थक गुरु रामलाल बरेठ की कला साधना को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

रायगढ़ घराने के प्रसिद्ध कत्थक गुरु रामलाल बरेठ की कला साधना को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। 9 मई को उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्मश्री, से सम्मानित किया गया। पद्मश्री पुरस्कार मिलने से रायगढ़ और बिलासपुर में खुशी की लहर है। परिवार ने इसे वर्षों की कलासाधना का सम्मान बताया है। रामलाल बरेठ ने अपनी कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के अपने प्रयासों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में चक्रधर कला केंद्र की स्थापना की भी बात कही।पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद रामलाल बरेठ बिलासपुर के मंगला स्थित अपने निवास पहुंचे, जहां उनसे मिलने के लिए शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रामलाल बरेठ का जन्म जांजगीर-चांपा जिले के भुंवरमाल गांव में हुआ था। उनके पिता उन्हें रायगढ़ राजघराने में ले गए थे। कई दशकों से रायगढ़ राजघराने में कत्थक नर्तक और गुरु के रूप में सेवा देने वाले रामलाल बरेठ ने अपनी कला यात्रा के बारे में बात की और पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वर्षों की साधना को मिले इस सम्मान से वे उत्साहित हैं और कला के संवर्धन के प्रति उनका कार्य जारी रहेगा।रामलाल बरेठ के पद्मश्री सम्मान मिलने से उनके परिवार में भी उत्साह है। उनकी पत्नी मथुरा बरेठ, बेटी मीना सोन और बहू चुनौती बरेठ ने कहा कि वर्षों की तपस्या को मिले इस सम्मान से परिवार गर्वित है और वे इस परंपरा को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। परिवार की चौथी पीढ़ी भी बरेठ की कला को आगे ले जा रही है। बरेठ के पोते अस्वरित और मलयराज बरेठ ने कहा कि वे अपने दादाजी की नृत्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

पद्मश्री सम्मान का कारण,,,,,रामलाल बरेठ रायगढ़ राजदरबार के एकमात्र जीवित कत्थक नर्तक हैं। रायगढ़ कत्थक शैली को लोकप्रिय बनाने, रायगढ़ को कत्थक घराना के रूप में स्थापित करने और कत्थक नृत्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। उनके बड़े बेटे भूपेन्द्र बरेठ पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और नई पीढ़ी को नृत्य केंद्र के माध्यम से कत्थक नृत्य कला सिखा रहे हैं।,,,00000

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

अवैध प्लाटिंग और खनिज उत्खनन पर सख्त हुए बिलासपुर कलेक्टर, कार्रवाई के दिए निर्देश

बिलासपुर,, कलेक्टर अवनीश शरण ने अवैध प्लाटिंग और खनिज उत्खनन के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए इनका शीघ्र समाधान करने पर जोर दिया। उन्होंने पीएमओ पोर्टल में एक माह से अधिक समय से लंबित मामलों का भी तत्काल निपटारा करने का निर्देश दिया।जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग के मामलों पर विशेष ध्यान देने और अवैध प्लाटिंग पर तुरंत सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही, अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर भी सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। कलेक्टर शरण ने कहा कि जिले में किसी भी हालत में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम और खनिज विभाग के अधिकारियों को मिलकर इन मामलों पर संयुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्हें तुरंत निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही, नए शिक्षा सत्र के शुरू होने से पहले स्कूल भवनों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा। जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) की भी समीक्षा की गई, जिसमें सिविल सर्जन ने बताया कि वर्तमान में एनआरसी में 22 बच्चे भर्ती हैं।कलेक्टर ने कहा कि एनआरसी में उपलब्ध क्षमता के अनुसार बच्चों को भर्ती किया जाए और बच्चों की वेटिंग लिस्ट तैयार रखी जाए, ताकि डिस्चार्ज होने के बाद नए बच्चों को तुरंत भर्ती किया जा सके। बैठक में डीएफओ सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, एडीएम आर ए. कुरूवंशी, शिव कुमार बनर्जी और सभी एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे,,0000,,

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

नाबालिग कर रहे थे नशे का कारोबार, युवक समेत तीन गिरफ्तार

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर में नशे का अवैध कारोबार करने वाले दो नाबालिग और एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि अशोक नगर इलाके में नशे के इंजेक्शन बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान पता चला कि इस अवैध धंधे में नाबालिग भी शामिल थे, जो क्षेत्र के युवाओं को नशे का सामान उपलब्ध करा रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में छापेमारी कर नन्हे सोनी (21) को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 375 नशे के इंजेक्शन बरामद किए। इसके अलावा, मोहल्ले के दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया, जिनके पास से भी नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
नशे में युवकों ने मचाया उत्पात, पुलिस ने की कार्रवाई,,,दो दिन पहले अशोक नगर के युवकों ने नशे की हालत में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की और बीच-बचाव करने आई एक अन्य महिला पर चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दर्जनभर युवकों को पकड़कर मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों की धरपकड़ तेज कर दी,,
फिर बढ़ रहा नशे का कारोबार, अधिकारी बेपरवाह
कुछ महीने पहले जिले में नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया गया था, जिससे नशे के कारोबार पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। इसका असर अपराध की घटनाओं में भी कमी के रूप में देखने को मिला था। लेकिन, हाल ही में जिले में फिर से नशे का कारोबार बढ़ने लगा है, जिसके चलते चाकूबाजी, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है। अधिकारियों की लापरवाही से इस अवैध धंधे को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे इलाके में फिर से असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।पुलिस को इस बढ़ते हुए नशे के कारोबार पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित की जा सके,,,00000

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

4 डॉक्टरों को HC से मिली राहत, फिलहाल नहीं होगी मौत केस में कार्रवाई

बिलासपुर के गोल्डी छाबड़ा मौत मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपोलो अस्पताल के चार डॉक्टरों के खिलाफ चल रही न्यायिक प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रजनी दुबे की अवकाशकालीन बेंच ने की। साथ ही कोर्ट ने पुलिस सहित अन्य संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मामला यह है कि डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही के आरोप में पुलिस ने धारा 304-ए के तहत केस दर्ज किया था और चालान भी कोर्ट में पेश कर दिया गया था। आरोपी डॉक्टरों ने इस कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में डॉक्टर इलाज करना छोड़ देंगे।

दयालबंद निवासी गोल्डी छाबड़ा को 25 दिसंबर 2016 को पेट में दर्द की शिकायत पर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया और बिसरा जांच के लिए भेजा। मामला पेंडिंग रहा, वहीं परिजनों ने हाईकोर्ट से न्याय की गुहार लगाई।

हाईकोर्ट के आदेश पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और मेडिको लीगल संस्थान ने डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गोल्डी छाबड़ा का इलाज करने वाले डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. राजीव लोचन, डॉ. सुनील केडिया और डॉ. मनोज राय के खिलाफ धारा 304-ए के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए डॉक्टरों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फिलहाल डॉक्टरों के खिलाफ चल रही न्यायिक प्रक्रिया पर रोक लगा दी है और पुलिस सहित अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है,,000

 

अद्वैत वेदांत के प्रवर्तक, चार सिद्ध पीठों के संस्थापक, जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की पावन जयंती,उन्होंने सनातन धर्म की दिव्य ज्योति प्रज्वलित कर सबको प्रकाशमान करते हुए अपने दर्शन से राष्ट्र को एकात्मता के सूत्र में पिरोने का पुण्य कार्य किया,0000

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment