उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लोरमी के विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा और पार्षद उम्मीदवारों के लिए मांगा जीत का आशीर्वाद

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

लोरमी- उप-मुख्यमंत्री एवं विधायक अरुण साव ने आज नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा के साथ विभिन्न वार्डों में घर-घर जनसंपर्क किया। अरुण साव ने भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा एवं पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर विकास कार्यों में सहभागी बनने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान सुजीत वर्मा भी साथ थे।

उपमुख्यमंत्री साव ने सबसे पहले महावीर वार्ड क्रमांक 09 मजगांव में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी पुष्पा देवी यादव एवं अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा के लिए जनसभा की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों को विजयी श्री दिलाने वार्डवासियों से आशीर्वाद मांगा। मुझे विश्वास है आप विकास कार्यों के लिए अपना अमूल्य मत देंगे।उप मुख्यमंत्री ने मजगांव के बाद विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया और भाजपा उम्मीदवारों को जिताने आग्रह किया।

अरुण साव ने जनसभा में वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, दो वार्ड में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के नेता मैदान छोड़कर भाग गए हैं। दो वार्ड में खाता खुल गया है। अब हर वार्ड में भाजपा उम्मीदवार जीतने वाले हैं। श्री साव ने कहा भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं, विकास की जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कहा कि, गली-गली में सीसी रोड, पुल एवं मंच निर्माण शुरू हो गया है। आगामी 6 महीने में शहर जगमग हो जाएगा। कोई सड़क और नाली कच्चा नहीं बचेगा।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, सुजीत वर्मा सामान्य परिवार से हैं। जमीनी कार्यकर्ता हैं, वे सहज सरल व्यक्ति हैं। आप इनसे कभी भी मिल सकते हैं। एक सच्चे जनसेवक हैं। लोरमी में विकास कराने कमल पर बटन दबाकर जिताएं और सभी वार्ड में भाजपा पार्षद एवं अध्यक्ष सुजीत वर्मा को विजयी बनाएं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *