सोहेल अकरम जिला संवाददाता
महासमुंद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव सोमवार 15 जनवरी को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे।वे सुबह 09.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 10:10 बजे महासमुंद के विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम झालखमहरीया पहुंचेंगे ।जहां वे विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के लिएं आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात साव सबेरे 11:45 बजे जिला पंचायत में प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात अपरान्ह 1:00 बजे वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8175080
Total views : 8204842