गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को जून माह 2024 के लिए कॉप आफ द मंथ चुना गया है. पुलिस कप्तान आईपीएस भावना गुप्ता ने एसपी कार्यालय में इन सभी अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अन्य कार्यालयीन अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित भी मौजूद थे.
बता दें कि जिला जीपीएम में अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने और पुलिसकर्मियों को प्रतियोगिता के जरिए बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान आईपीएस भावना गुप्ता द्वारा कॉप ऑफ द मंथ योजना चलाई जा रही है जिसके तहत प्रत्येक माह आपराधिक विवेचना, प्रकरण निराकरण, सीसीटीएनएस , डायल 112, सामुदायिक सेवा इत्यादि पुलिस विभाग के कार्यों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है.


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168361
Total views : 8195976