उत्कृष्ट कार्य करने पर 12 पुलिस अधिकारी बने कॉप ऑफ द मंथ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह “कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार देने की शुरुआत की गई है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से रायपुर पुलिस लाइन  के रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को लगन व जिम्मेदारी से कार्य करने और  बेहतर बल प्रबंधन के लिए; निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा निजात के तहत नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु; एसआई यू.एन. शांत थाना अभनपुर को अवैध शराब जब्ती, आरक्षक धनेश रात्रे को थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन में परिवहन करते गांजा बरामद करने; सऊनि सोबवंत सिंह रावत कार्यालय सीएसपी कोतवाली को सौपे गए कार्यों का उत्कृष्ट तरीके से निर्वहन करने हेतु; आर. भूपेंद्र कुमार मिश्रा एसीसीयू को थाना टिकरापारा  क्षेत्र में हुए चोरी में आरोपी को पकड़ने व 12 लाख मशरुका बरामदगी करने के कार्य हेतु;  प्र.आर क्रमांक रविकांत पांडे एसीसीयू को थाना देवेंद्र नगर क्षेत्र में हुए चोरी में आरोपी को पकड़ने व रुपए 30 लाख मशरुका बरामदगी करने के कार्य हेतु; सऊनि अतुलेश राय व आर. अरुण कुमार ध्रुव थाना टिकरापारा को कमल विहार क्षेत्र में महिला का शव मिलने पर अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तार करने पर; आर. सुरेंद्र सिंह थाना खरोरा को चोरी के 2 प्रकरणों में आरोपी को पकड़ने व मशरुका बरामदगी करने के कार्य हेतु; आर. प्रमोद चंदेल थाना न्यू राजेंद्र नगर को चोरी के आरोपी को मय मशरुका के पकड़ने व प्रयुक्त एक्टिवा की बरामदगी करने के सराहनीय कार्य हेतु; आर. मोह. राजिक एसीसीयू को एमडी ड्रग्स के सिंडिकेट पर कार्यवाही करने के सराहनीय कार्य के लिए एसपी कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अन्य कार्यालयीन अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment