नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
कोनी (बिलासपुर)। सांसद बृजमोहन अग्रवाल कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के नए छात्रावास के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की संसद में कांग्रेस हिंदू विरोधी बयान देती है और मुट्ठीभर लोगों के लिए बहुसंख्यकों के खिलाफ खड़ी होती है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इतनी पुरानी पार्टी देश की संसद में सनातनियों का विरोध कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने लिए पत्नी नहीं ढूंढ पा रहे हैं, वे देश की दशा और दिशा की बात करते हैं। मंत्री बनाने का विशेषाधिकार प्रधानमंत्री का होता है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली जाकर भी छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। साय सरकार ने कम समय में मोदी की गारंटी पूरी की है। कांग्रेस कानून व्यवस्था की बात कर रही है जबकि पहले की अपेक्षा अपराध में कमी आई है। कांग्रेस को अपना शासनकाल याद करना चाहिए।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि सनातन एक जीवनशैली है और देश में जो भी सनातन का विरोध करेगा, उसके लिए यहां कोई जगह नहीं है। भारत में अगर सनातन का विरोध होगा तो इसका जवाब मिलेगा। सरस्वती शिशु मंदिर संस्कार की शिक्षा देता है और यहां से पढ़कर निकले छात्र हिंदू विरोधियों को जवाब दे रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा कॉलेज की शुरुआत करने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह कॉलेज आने वाले समय में बड़ा रूप लेगा।
विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से कोनी में शिक्षा के माध्यम से विद्या भारती अपना काम कर रही है और यह धीरे-धीरे विकसित हो रहा है। उन्होंने विद्याभारती की मेहनत की सराहना की। इस कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, प्रफुल शर्मा, संघ के पदाधिकारी और बृजमोहन समर्थक उपस्थित थे।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217886
Total views : 8260092