*मुकेश तिवारी जांजगीर-चांपा*
जांजगीर-चांपा। इंस्ट्राग्राम आईडी के माध्यम अश्लील कमेंटस एंव अश्लील फोटो डालने वाला मोबाइल धारक आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीडिता के इस्ट्राग्राम आईडी के माध्यम अश्लील कमेंटस एंव अश्लील पीडिता के मोबाईल पर सेंड करने की लिखित रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 595/2023 धारा 509 ख भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान इस्ट्राग्राम धारक का सायबर सेल जाजंगीर से जानकारी प्राप्त कर आरोपी राज देवदास साकिन रामसागर को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना घटित करना एवम अपना जुर्म स्वीकार किया एंव घटना मे प्रयुक्त मोबाईल को पेश करने पर बरामद किया गया है। प्रकरण मे धारा 67(A) आईटी एक्ट का घटना घटित करना पाये जाने से उक्त धारा जोडी गई है।
विवेचना के दौरान आरोपी राज देवदास उम्र 21 वर्ष साकिन रामसागर पारा अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. टी.एस. पट्टावी सउनि अरूण कुमार सिह म.प्र.आर.अनिता पाटले, आर. राघवेन्द्र धृतलहरे, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170144
Total views : 8198346