आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ग्राम पंचायत कुआंगोदी के प्रबंधक की भारी लापरवाही एंव‌ लाखों रुपए के सरकारी धान भगवान भरोसे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ग्राम पंचायत कुआंगोदी के प्रबंधक की भारी लापरवाही एंव‌ लाखों रुपए के सरकारी धान भगवान भरोसे

भूषण निर्मलकर, (नवभारत टाइम्स 24×7.in संपादक)

 

 

भूषण निर्मलकर, संपादक नवभारत टाइम्स 24 x7 .in

डौण्डी,,बालोद जिला के एक मात्र आदिवासी ब्लांक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआंगोदी के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पंजीयन क्रं.2530 में समिति प्रबंधक की लापरवाही एंव भर्राशाही से चालू सत्र 2023-24 खरीफ फसल की धान खरीदी एंव रखरखाव में भारी धांधली का मामला संज्ञान में आया है जानकारी अनुसार धान खरीदी केन्द्र कुआंगोंदी फड में रखे 30 हजार कट्टा धान‌ पूरी तरह बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गया है समय रहते शासन प्रशासन द्वारा फंड में रखे धान का समुचित देखभाल नहीं किया गया तो लगभग छ.ग.शासन का लगभग 50 लाख‌ रूपये नुकसान होने की आशंका है। डौण्डी ब्लांक में ऐसै कई धान उपार्जन केन्द्र है जहां सम्बधित अधिकारियों एंव समिति प्रबंधकों के देखरेख के अभाव में करोड़ों रूपये के हजारों क्विंटल धान पूरी तरह तबाह होने की स्थिति में पहुंच गया है। इस संदर्भ में कुआंगोदी धान उपार्जन केन्द्र के अंतर्गत आने वाले हितग्राही किसानों ने बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुआंगोदी पं.‌ क्रं.2530 कुआंगोदी जुरहाटोला, कांडे, मंगरदाह, मरदेल, तुमडीसुर पिच्चेटोला, सहित 12 गांवों के किसान अपने‌ खरीफ‌ फसल की धान विक्रय करते हैं इस वर्ष में बंपर धान की‌ खरीदी की गई किसानों को समय पर उनकी धान की राशि भुगतान किया गया साथ ही छ.ग. में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व मे नवगठित भाजपा सरकार ने अपने घोषणापत्र एंव वादे‌ के अनुसार प्रत्येक किसानों के प्रति एकड़ 3100 रूपये के‌ हिसाब‌ से 21 कि्वंटल धान खरीदी किया

इनकी शेष राशि को भी 12 मार्च को सभी किसानों के खाते में भुगतान किया गया । लेकिन अब किसान के खरीदें गये हजारों क्विंटल धान को रखरखाव करने की जिम्मेदारी रखने वाली एजेंसी अपने जवाब देही से मुकर रहें हैं ! ग्रामीणो ने सामूहिक रूप से बताया कि धान खरीदी केन्द्र कुआंगोंदी के चारों बाड एंव फेंसिंग तार क्षतिग्रस्त होने से‌ प्रतिदिन गांव के‌ मवेशी सैकड़ों क्विंटल धान को खा गये है समिति द्वारा द्वारा चौकीदार की व्यवस्था भी की गई है ‌लेकिन धान उपार्जन केन्द्र के चारों ओर बांउड्री वाले एंव फेंन्सिंग क्षतिग्रस्त होने से लाखों रूपये की बरबादी के कगार पर है ग्रामीणों एंव मंडी के चौकीदार ने फड में रखे धान को सुरक्षित रखने के लिए अतिशीघ्र तार फेन्सिंग एंव बांउड्रीवाल को दुरूस्त करने की मांग शासन प्रशासन से की है

आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन क्रं 2530 के अंतर्गत आने वाले‌ हितग्राही किसानो ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा धान परिवहन में देरी और बेमौसम बारिश से कुआंगोदी धान खरीदी केन्द्र में रखे हजारों क्विंटल धान चूहों से मवेशियों से एंव मौसम की मार अर्थात पानी भरने‌ से सड़ने की स्थिति मे‌ है समय रहते यदि समिति प्रबंधक एंव शासन प्रशासन द्वारा ध्यान आकृष्ट नहीं किया‌ तो डौण्डी ब्लांक के दर्जनों धान खरीदी केन्द्र के हजारों क्विंटल धान बर्बाद होने से शासन को करोड़ों रूपये‌ नुकसान होनै की‌ संभावना है इस संबंध मे‌ संबंधित समिति के प्रबंधक से मोबाइल से संपर्क किया‌ गया‌ लेकिन उनके द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया,,000

भूषण निर्मलकर, (नवभारत टाइम्स 24×7.in संपादक)

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment