आज का राशिफल, 21 जनवरी 2024

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मेष राशि- धन आगमन होगा, कुटुंब में वृद्धि होगी लेकिन धन आगमन होगा लेकिन निवेश करेंगे तो नुकसान होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी लेकिन जुबान नियंत्रण में नहीं रखेंगे तो कलह भी होगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा है और व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आय के नवीन श्रोत बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। बजरंग बली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- व्यवसाय का स्तर बढ़ेगा। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि में रहकर शनिदेव चमकाएंगे इन 5 राशियों का भाग्य, आने वाले 495 दिनों तक रहेगी मौज, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उनके साथ बहुत रंगीन जीवन बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- किसी महिला मित्र की उंगली न उठे आपकी तरफ या अगर महिला हैं तो किसी पुरुष मित्र की उंगली न उठे आपकी तरफ इस बात का ध्यान रखिएगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा लेकिन थोड़ा रोग व्याधि डिस्टर्ब कर सकते हैं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है। बच्चों को लेकर के मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। बजरंग बली को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। किया गया प्रयास सार्थक होगा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली वस्तु का दान करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment