मेष – पॉजिटिव- इस समय आपका विशेष प्रयास अपने लक्ष्य को हासिल करने तथा आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में रहेगा। आप फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों पर केंद्रित रखें। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित रिश्ता भी आ सकता है।
वृष – पॉजिटिव- सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में आप का रुतबा रहेगा। मीडिया और इंटरनेट के जरीये से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिस पर ध्यान देना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। इस बेहतरीन समय का उचित उपयोग करें।
मिथुन – पॉजिटिव- घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। जिसकी वजह से सभी पारिवारिक सदस्य अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों का उच्च अध्ययन व अनुसंधान मे उचित परिणाम हासिल होंगे। तथा जीवन बहुत ही सहज व सरल प्रतीत होगा।
कर्क – पॉजिटिव- इस समय कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, परंतु आपका आत्मविश्वास आपको उनसे जूझने की क्षमता भी प्रदान करेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के भी अवसर बनेंगे।
सिंह – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियां बनी रहेंगी, उनको सुचारू रूप से व्यवस्थित करने से आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। युवा वर्ग बहुत समय से अपने करियर संबंधित चल रहे प्रयासों का परिणाम मिलने वाला है।
कन्या – पॉजिटिव- अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आप अपने कार्य को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे और सफलता भी मिलेगी। खर्चा के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होने से आर्थिक व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी।
धनु – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा तथा मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग में भी उचित समय व्यतीत होगा। कोई मांगलिक आयोजन की भी योजना बनेगी। आय और व्यय में समन्वय बना रहेगा
तुला – पॉजिटिव- आपकी मेहनत व प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। कुछ नया शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों की कोई अच्छे रिश्ते संबंधित बातचीत शुरू हो सकती हैं।
वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार और फाइनेंस से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी निदान होगा। कोई शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा।
मकर – पॉजिटिव- ग्रह गोचर सकारात्मक बना हुआ है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। साथ ही प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात से लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जिससे आपकी कार्य क्षमता में भी निखार आएगा। किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
कुंभ – पॉजिटिव- आज किसी मित्र की मदद से आपकी कोई विशेष समस्या हल होने वाली है। जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। आप सकारात्मक और आशावादी महसूस करेंगे। अपने रचनात्मक और रुचि संबंधी कार्यों में भी सुखद समय व्यतीत होगा।
मीन – पॉजिटिव- ग्रह गोचर उचित बना हुआ है। अपने काम सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने से अवश्य कामयाबी मिलेगी। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेलजोल रखना आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा।
धनु – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा तथा मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग में भी उचित समय व्यतीत होगा। कोई मांगलिक आयोजन की भी योजना बनेगी। आय और व्यय में समन्वय बना रहेगा

Author: Deepak Mittal













Total Users : 8170185
Total views : 8198397