असम के डीजीपी जीपी सिंह को सीआरपीएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

असम के पुलिस प्रमुख ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई है।

सिंह असम-मेघालय कैडर के 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। 18 जनवरी के आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उन्हें सेवानिवृत्ति की तारीख 30 नवंबर, 2027 तक के लिए सीआरपीएफ का महानिदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

31 दिसंबर, 2024 को अनीश दयाल सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वितुल कुमार बल के कार्यवाहक प्रमुख हैं।एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, असम के डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने असम के डीजीपी जीपी सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का महानिदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी है और कार्यकाल 30 नवंबर, 2027 तक या अगले आदेश तक रहेगा।

18 जनवरी के आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्री जी पी सिंह, आईपीएस (एएम:1991) को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-16 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण करने की तिथि से 30.11.2027 को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, नियुक्त करने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *