दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़
बालोद,,पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में प्रकरण के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, नशीली दवाईयों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 04.05.2024 को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 22 सब्जी मार्केट फल दुकान के पीछे होटल में आरोपी इंदल साहू पिता स्व. लल्लू साहू उम्र 82 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 22 जेडी आफिस के पीछे दल्लीराजहरा
को अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।

आरोपी इंदल साहू के कब्जे से एक केरी बैग के थैला में रखे 51 पौवा देशी प्लेन शराब एवं शराब बिक्री की नगदी रकम 6,120 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।






Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170948
Total views : 8199423