अवैध रूप से शराब परिवहन करते 02 आरोपी एवं विधि के संघर्षरत् 01 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों सहित अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करने वालों पर भी कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 21.05.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना आरंग क्षेत्र में दोपहिया वाहन सवार कुछ व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए रानीसागर तिराहा के पास मोटर सायकल सवार 03 व्यक्तियो को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अजीत कुमार, हरिश कुमार तथा 01 विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैलों की तलाशी लेने पर थैलों में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब परिवहन करने/रखने के संबंध में तीनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 95 पौवा देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एन जी 6463 कीमती लगभग 55,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 389/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. हरीश कुमार धीवर पिता स्व0 मुन्ना लाल धीवर उम्र 22 साल साकिन बेलदार सिवनी थाना खरोरा जिला रायपुर
2. अजित कुमार धृतलहरे पिता नरोत्तम धृतलहरे उम्र 22 साल साकिन मुर्रा थाना खरोरा जिला रायपुर
3. विधि से संघर्षरत 01 बालक
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment