अवैध रुप से गांजा जैसे मादक पदार्थ को रखने वाले आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

*अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर*

 

धारा 20(बी), एन.डी.पी.एस.एक्ट

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने व निजात अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से गांजा जैसे मादक पदार्थ को रखे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई !

 

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.03.2024 को मुखबिर से सूचना मिला की तिरंगा चौक कुशालपुर का रहने वाला दिव्य आदित्य सोनी नाम का लड़का अपने घर के सामने एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर तत्काल थाना से टीम बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर घटना स्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताएं अनुसार दिव्य आदित्य नाम के लड़के को घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में मादक पदार्थ जैसे गांजा कुल 03 किलो 250 ग्राम कीमती 39.000रुपए रखे मिला जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 230/2024 धारा20(बी),एन.डी.पी.एस.एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 27.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment