अनुविभागीय दंडाधिकारी रामकुमार सोनकर ने दल्लीराजहरा के व्यापारियों से अपील किया, दुकानों के बाहर रखे सामानों को अंदर रखें,,



दुकानों के बाहर रखे सामानों को अंदर रखें,
मुख्य सड़क तक ना फैलाएं,,,
आवागमन में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े,,

दल्लीराजहरा,, लगातार तेजी के साथ हो रही दुर्घटनाएं और असमय मौत को लेकर दल्ली राजहरा अनुविभागीय दंडाधिकारी रामकुमार सोनकर ने दल्ली राजहरा के व्यापारियों से अपील किया कि दुकान के बाहर रखे गए सामानों को मुख्य सड़क तक ना फैलाएं, बाहर सामान को ना रखें आवागमन में बाधा उत्पन्न ना हो, सड़क क्लियर रखे,, आवागमन में परेशानियों का सामना किसी को ना करना पड़े, वाहनों की गति निर्धारित गति से अधिक ना चलाएं,, दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाए ,, एसडीम रामकुमार सोनकर ने दल्ली राजहरा के व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि स्वेच्छा के साथ अपने-अपने दुकान के सामने अवैध कब्जे जो किए गए हैं उसे तत्काल प्रभाव से हटा लिया जाए,, अगर व्यापारी स्वेच्छा से नहीं हटाता है तो स्थानीय प्रशासन ,नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ,राजस्व प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण तोड़ूदस्ता के साथ शहर के मुख्य मार्ग में निकलकर दुकान के सामने रखे गए सामानों को जपती बनाकर कड़ी कार्रवाई करेंगे,, उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से बचने के लिए स्वेच्छा से दुकानदार अपना सामान स्वयं हटा देवे ,,सड़कों तक ना फैलाएं,, किसी भी तरह की अपनी अप्रिय स्थिति का सामना किसी को ना करना पड़े,, उन्होंने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण होने की वजह से चौड़ी सड़के सकरी हो जाती हैं,आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाएं होती हैं,,,, दुर्घटनाएं होने पर असमय लोगों की मौतें भी हो रही है जो काफी चिंतनीय विषय है ऐसी स्थिति में दल्लीराजहरा के व्यापारियों और आमजनों से अपील अतिक्रमण ना करें और ना करने दें,, बल्कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर स्थानीय शासन प्रशासन को सहयोग करें,,

नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा ने भी कहा कि आए दिन लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है दल्लीराजहरा के व्यापारियों के द्वारा सड़कों तक सामान निकाल लिये जाने के कारण चौड़ी सड़क सकरी हो गई है,, अगर व्यापारी स्वयं स्वेच्छा से नहीं हटाते हैं तो पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाया जाएगा इसके जिम्मेदार स्वयं व्यापारी होंगे,,,

थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने भी कहा कि लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है दुर्घटनाएं हो रही है सड़कों तक सामान जमा लिया गया है जिसकी वजह से दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ रही है और दुर्घटनाएं हो रही है,,

नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर चलाएं और दल्लीराजहरा के व्यापारी जो सड़कों तक अतिक्रमण कर लिए हैं सामान लगा रहे हैं वह दुकानों के अंदर अपने सामानों को लगाये,, नहीं तो आगामी दिनों में नगर पालिका की टीम राजस्व और पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा,, नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए अपील किया गया है अन्यथा आगामी दिनों अतिक्रमण तोड़ू दस्ता के द्वारा कार्रवाई की जाएगी,,,,00

एसडीम रामकुमार सोनकर ने दल्ली राजहरा के व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि स्वेच्छा के साथ अपने-अपने दुकान के सामने अवैध कब्जे जो किए गए हैं उसे तत्काल प्रभाव से हटा लिया जाए,, अगर व्यापारी स्वेच्छा से नहीं हटाता है तो स्थानीय प्रशासन ,नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ,राजस्व प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण तोड़ूदस्ता के साथ शहर के मुख्य मार्ग में निकलकर दुकान के सामने रखे गए सामानों को जपती बनाकर कड़ी कार्रवाई करेंगे,, उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से बचने के लिए स्वेच्छा से दुकानदार अपना सामान स्वयं हटा देवे ,,सड़कों तक ना फैलाएं,, किसी भी तरह की अपनी अप्रिय स्थिति का सामना किसी को ना करना पड़े,,
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155996
Total views : 8176648