सुपौल: बिहार के सुपौल से एक महापाप की खबर सामने आई है। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलतपुर पंचायत के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता घास काटने खेत गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे चॉकलेट का प्रलोभन देकर सुनसान जगह ले गया और जबरन मुंह बंद कर इस घटना को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता की मां ने राघोपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा है कि जल्द ही कांड का उद्भेन कर लिया जाएगा।
पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को वह घर में काम कर रही थी। इस दौरान उसकी 12 वर्षीय पुत्री घास काटने के लिए खेत गई। इस बीच विशनपुर दौलतपुर पंचायत के एक गांव निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने उसके पुत्री को चॉकलेट का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। बेटी ने मांक को बताया कि वह घास काट रही थी। आरोपी ने कहा कि चॉकलेट खाओगी। जब हां कहा तो अपने साथ चलने को कहा। सुनसान इलाके में लेजाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। आरोपी ने जबरन मुंह बंद कर खेत में पटक दिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे लोगों को आता देखकर वह फरार हो गया। महिलाओं ने उसे खदेड़ा लेकिन पकड़ में नहीं आया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168605
Total views : 8196310