नई दिल्ली: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सर्विस अचानक कई देशों में प्रभावित हो गई, जिससे लाखों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूजर्स को प्लेटफॉर्म खोलने पर स्क्रीन पर “Something Went Wrong” का मैसेज दिखाई दिया।
डाउनडिटेक्टर ने की पुष्टि
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के अनुसार, बड़ी संख्या में यूजर्स ने YouTube के डाउन होने की शिकायत दर्ज कराई। अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका में 3 लाख से अधिक लोगों ने समस्या की रिपोर्ट की।
भारत समेत कई देश प्रभावित
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई देशों में YouTube की सेवाएं प्रभावित रहीं। कई यूजर्स का होमपेज लोड नहीं हो रहा था, जबकि कुछ को ऐप और वेबसाइट दोनों पर एरर मैसेज दिखाई दे रहा था।
ऐप और वेबसाइट दोनों पर असर
यह समस्या केवल वेबसाइट तक सीमित नहीं रही, बल्कि मोबाइल ऐप यूजर्स को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दुनियाभर में कंटेंट देखने और अपलोड करने वाले क्रिएटर्स भी इससे प्रभावित हुए।
फिलहाल YouTube की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुए इस आउटेज से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8177703
Total views : 8208169