अंबिकापुर: शहर से लगे ग्राम कुल्हाड़ी में एक युवक ने कथित तौर पर प्रेमिका से विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन कर आत्मघाती कदम उठा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कुल्हाड़ी निवासी 29 वर्षीय गणेश कुमार, पिता बुधराम, मजदूरी का कार्य करता था। उसका कल्याणपुर निवासी एक युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। 15 फरवरी की शाम वह काम से लौटने के बाद कुछ देर में गांव की ओर चला गया।
करीब दो घंटे बाद वह शराब के नशे में घर लौटा। पिता ने उसे भोजन के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया और उनके साथ ही बिस्तर पर सो गया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टी करने लगा। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया है।
परिजन उसे तत्काल अंबिकापुर स्थित मिशन अस्पताल अंबिकापुर ले गए। अस्पताल में उसने पिता को बताया कि प्रेमिका से मनमुटाव के कारण उसने यह कदम उठाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8159908
Total views : 8182953