विश्व मानव अधिकार दिवस और शहीद वीरनारायण सिंह शहादत दिवस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में मनाया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज विश्व मानव अधिकार दिवस और शहीद वीरनारायण सिंह शहादत दिवस मनाया गया कार्यक्रम में शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय महासमुंद से पहुंचें सहायक प्राध्यापक गण जे. पी. खटकर, ओंकारप्रसाद साहु, प्रेरणा एक्का , शिव साहू सहायक प्राध्यापक रावतपुरा विश्वविद्यालय रायपुर शामिल रहे खटकर सर ने आग्रह स्वीकार करते हुए छात्राओं को संबोधित कर मानव अधिकार के बारे में अवगत करवाया और बताया कि विश्व के समस्त देश के मानव अधिकार अलग अलग हो सकते है आज विश्व मानव अधिकार दिवस है

इसी अवसर पर शहीद वीरनारायण सिंह को शहादत दिवस पर नमन किया गया प्रभारी प्राचार्य टामेश्वरी साहू ने बताया कि मनुष्य को संविधान से प्राप्त अधिकारों का उपयोग करना चाहिए, हर देश में मानव अधिकार दिवस अलग अलग मना सकते है लेकिन विश्व मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर को ही मनाया जाता है व्याख्याता मनहरन लाल भट्ट ने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर छत्तीसगढ़ के बहुत से शासकीय स्थलों का नाम रखा गया है

शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, शहीद वीरनारायण सिंह बांध आदि और बताया कि उन्हें रायपुर के जय स्तम्भ चौक पर अंग्रेजों के द्वारा फांसी दे दी गई थी कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया और मानव अधिकारों समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार, संवैधानिक उपचारों का अधिकार के बारे में बताया , आभार प्रदर्शन व्याख्याता अनुपमा मानिकपुरी ने किया इस अवसर पर व्याख्याता रागिनी चन्द्राकर, श्रवण कुमार सिन्हा, चित्रसेन साहु, मनीषा तिर्की शिक्षक महेन्द्र कुमार ध्रुव, रेणुका चंद्राकर, भानेंद्र सिंह बिसेन कार्यालयीन कर्मचारी अजय यादव सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment