
केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम लोगो के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रही है। बस जरूरत है तो जरूरतमंदों तक योजनाएं पहुंच जाए इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ हितग्राहियों तक योजना पहुंचाने का काम करे।
यह बात मप्र सरकार के राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने सोमवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री श्री वर्मा दो दिवसीय प्रवास के दौरान शाजापुर आए थे। दोपहर 2.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे मंत्री श्री वर्मा का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।

इसके बाद कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के कार्यों के साथ सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का भी कार्य करे। उन्होंने यह भी कहा की शाजापुर के कार्यकर्ता की मेहनत यहां के चुनाव परिणाम देख कर भी लगती है.

जिन्होंने कांग्रेस की सीट को जीता है। कार्यकर्ता इसी मेहनत से काम करते रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने भी संबोधित किया। इस अवसर नपा अध्यक्ष प्रेम जैन भी मंचासीन थे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया तथा आभार जिला महामंत्री संतोष बराड़ा ने माना। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165679
Total views : 8191679