कुएं की खुदाई के दौरान मलबा दबने से मजदूर की मौत..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एक घायल,ग्राम टिकैत पेंड्री थाना सरगांव क्षेत्र की घटना

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- आज दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम टिकैत पेंड्री में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ खेत में कुएं की खुदाई के दौरान मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम टिकैत पेंड्री निवासी भूखन लाल ध्रुव द्वारा अपने खेत में जेसीबी मशीन की मदद से नया कुआं खुदवाया गया था। इस कार्य में 4 दिन से कुल चार मजदूर लगे हुए थे। घटना के समय दो मजदूर अशोक कुमार नेताम (पिता चेतराम, उम्र 36 वर्ष) एवं दुर्गेश ध्रुव कुएं के भीतर उतरकर कार्य कर रहे थे। तभी अचानक ऊपर से मलबा गिर पड़ा, जिससे दोनों मजदूर दब गए।

हादसे में अशोक कुमार नेताम की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दुर्गेश ध्रुव को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।


सूचना मिलते ही सरगांव तहसीलदार अतुल वैष्णव थाना प्रभारी संतोष शर्मा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना पर भा.दं.सं. की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है।
ग्राम में इस घटना को लेकर शोक की लहर व्याप्त है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment