
बिलासपुर : राज्य महिला आयोग की सुनवाई 1 अगस्त को बिलासपुर में होगी। जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे से शाम 5 बजे तक सुनवाई चलेगी।
महिला उत्पीड़न से संबंधित जिले की 37 प्रकरणों की सुनवाई इसमें होगी। आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक व सदस्य मामलों की सुनवाई करेंगी।
आयोग ने पुलिस अधीक्षक को संबंधित आवेदक और अनावेदकों की सूची भेजकर सुनवाई में शामिल होने सूचना तामिल कराने के निर्देश दिए हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8179919
Total views : 8211181