बीबीसी संवाददाता माजिद जहांगीर ने किश्तवाड़ के डीसी पंकज शर्मा के हवाले से 48 लोगों की मौत की पुष्टि की है.
किश्तवाड़ ज़िला अस्पताल के सीएमओ राजेंद्र कुमार ने कहा कि अभी तक 35 शव पहुंचे हैं जिनमें 11 की पहचान की जा चुकी है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, घटनास्थल पर फ़्लैश फ़्लड की स्थिति पैदा हुई थी. यह जगह मचैल माता यात्रा का स्टार्टिंग प्वाइंट है.
एजेंसी ने किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा के हवाले से कहा कि राहत और बचाव के लिए घटना स्थल पर टीमें भेजी गई हैं.
किश्तवाड़ डीसी कार्यालय ने बीबीसी को बताया है कि कम से कम 70 लोगों को ब्लॉक और ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने
#WATCH | जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना पर कहा, "बादल फटने से बहुत बड़ा हादसा हुआ… किश्तवाड़ में माता मचेल की यात्रा के बेस कैंप पर यह हादसा हुआ, बहुत नुकसान हुआ है… घायलों की संख्या लगभग 98-100 है, प्रशासन उन्हें… pic.twitter.com/JwCEqPqhQA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2025
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156452
Total views : 8177426