आरंग।शासकीय बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय विद्यालय के रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में एड्स जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एड्स जागरूकता कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एड्स परामर्शदाता चंद्रशेखर राव द्वारा एड्स की कारण ,लक्षण एवं उपाय बताएं साथ ही एचआईवी और एड्स में अंतर बताएं। रेड रिबन के नोडल अधिकारी धर्मेंद्र घृतलहरे द्वारा छात्रों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति स्वयं जागरूक होने एवं समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नारा लेखन, भाषण, पोस्टर निर्माण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।पोस्टर निर्माण में रश्मि वर्मा एवं लक्ष्मी साहू ने प्रथम एवं मुकेश्वरी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में रश्मि वर्मा निकिता चंद्राकर ने प्रथम एव कल्याणी मानिकपुरी ,गीतांजलि भारती ने द्वितीय स्थान प्राप्त की। विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों के द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एल पी शर्मा, प्रो ज्ञानेश शुक्ला, डॉ उपेंद्र साहु कार्तिक पटेल ,पुरुषोत्तम साहू एवं अन्य कर्मचारी अधिकारी गण उपस्थित रहे।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर आरंग
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167292
Total views : 8194379