छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त किया गया है। बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और रायगढ़ के शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में यह नियुक्तियां हुई है। राजभवन से इस संबंध में आदेश जारी किया गया हैं।
जारी आदेश के अनुसार, कुलाधिपति ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति के पद पर प्रोफेसर ललित प्रकाश पटेरिया को नियुक्त किया है।वे वर्तमान में शहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति हैं।
इसके अलावा शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के पद पर प्रोफेसर विनय चौहान को नियुक्त किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173834
Total views : 8203317