स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव-मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव समीपस्थ ग्राम रामबोड़ में स्थित वासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है। मेंटेनेंस के दौरान प्लांट के शेड से दो मजदूर नीचे गर्म डस्ट में गिर गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
घटना के बाद हड़कंप मच गया और घायलों को गंभीर हालत में बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराने का आरोप भी सामने आ रहा है।
मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव में स्थित बासुदेव स्पंज आयरन प्लान्ट में मेंटनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान फ़ीटर पंकज निषाद और ठेकेदार संजय सिंह प्लांट के ऊपरी हिस्से में शेड पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहे थे।काम के दौरान अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ा और वे सीधे नीचे गर्म डस्ट में गिर गए। इस डस्ट का तापमान इतना अधिक था कि दोनों को गंभीर रूप से जलने जैसी चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों मजदूरों ने कोई भी सुरक्षा उपकरण या सेफ्टी किट नहीं पहनी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय कर्मियों के अनुसार, प्लांट में सुरक्षा के बुनियादी इंतज़ामों की भारी कमी है।स्थानीय श्रमिकों और यूनियन के सदस्यों ने स्पंज प्लांट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मेंटेनेंस जैसे जोखिम भरे कामों में भी मजदूरों को बिना सुरक्षा गियर के ही चढ़ा दिया जाता है। न तो हेलमेट, न ही सेफ्टी बेल्ट और न ही अन्य मानक सुरक्षा संसाधन
यह लापरवाही किसी भी वक्त जानलेवा साबित हो सकती है, जैसा की अभी हुआ। बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में हुए इस हादसे ने एक बार फिर से उद्योगों में काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल घायलों का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। प्रशासन से अब इंतज़ार है एक कड़ी और ठोस कार्रवाई का, ताकि आगे कोई जान यूं ही लापरवाही की भेंट न चढ़े।
जानकारी अनुसार इसी जगह खम्हारडीह ग्राम से पूर्व में भी एक मजदूर झुलसा था जिसके इलाज खर्च को लेकर प्रबन्धन के नानुकुर ने परिजनों को चिंतित किया था।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156874
Total views : 8178111