राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक हर्षोल्लास के साथ गरिमामय माहौल में लहराया तिरंगा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार मिला सांदीपनि विद्यालय विनोबा को

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह रतलाम में स्थानीय पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित हुआ।

मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली।

मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ, पुलिस बल, विशेष सुरक्षा बल, एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी स्काउट, शौर्य दल द्वारा परेड आयोजित की गई।

आकर्षक मार्च पास्ट हुआ, मुख्य अतिथि ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार उनके साथ थे। मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर हर्ष फायर हुआ, हर्ष और समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आकाश मे छोड़े गए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का शाल श्रीफल एवं पुष्प हार से सम्मान किया। स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार मिला सांदीपनि विद्यालय विनोबा को

सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम को दिया गया।

इन्होंने किया परेड का नेतृत्व

समारोह में परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत रक्षित केंद्र रतलाम द्वारा किया गया। सेकंड कमांडर श्रीमती मोनिका सिंह चौहान रक्षित केंद्र रतलाम रही। परेड के लिए प्रथम पुरस्कार एस.ए.एफ 24 वाहिनी को दिया गया।

द्वितीय पुरस्कार एन.सी.सी सीनियर प्लाटून एवं तृतीय पुरस्कार शौर्य दल को प्रदान किया गया। संचालन आशीष दशोत्तर द्वारा किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2025
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment