
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली : सरगांव – नवभारत उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ” उल्लास ” के तहत विकास खण्ड पथरिया में स्वयं सेवी शिक्षकों का प्रशिक्षण चार चरणों में सम्पन्न हुआ .
उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी असक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, विकास खण्ड पथरिया के विकास खण्ड परियोजना अधिकारी यतेन्द्र भास्कर द्वारा बताया गया की पुरे ब्लॉक में 7000 असक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
साक्षर बनाने हेतु 700 स्वयंसेवी शिक्षकों को चिन्हकित किया गया है प्रत्येक 10 असक्षरों को एक स्वयंसेवी शिक्षक द्वारा साक्षर बनाया जायेगा, विकास खण्ड पथरिया के 40 संकुलो को चार क्लब संकुल में विभाजित किया गया .

इन चार क्लब संकुल सरगांव, बावली, पथरिया एवं कुकुसदा में दिनांक 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया प्रत्येक क्लब संकुलो में लगभग 150 स्वयं सेवी शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया .

उक्त प्रशिक्षण को सम्पन्न कराने में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पी एस बेदी, सहा. विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रविपाल राठौर एवं एन. आर. ध्रुव के मार्गदर्शन में एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नारायणी कश्यप, गजानंद सिंगरौल,नीतू कश्यप एवं सहयोगी के रूप में ब्लॉक उल्लास तकनीकी प्रभारी अशोक सोनवानी, ईश्वर जायसवाल, महेंद्र सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा .
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168024
Total views : 8195521