महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, नासिक के दिंडोरी तालुका में एक कार कुएं में गिर गई, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक दरगोडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। यह घटना देर रात की है।
हादसे के शिकार लोगों की पहचान हो गई है। मृतक के नाम सुनील दत्तु दरगोडे, राखी, सुनील दरगोडे, उषा अनिल दरगोडे, श्रद्धा अनिल दरगोडे और श्रावणी अनिल दरगोडे हैं।
(अन्य की पहचान सामने आना बाकी)। हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के थे और दिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के रहने वाले थे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8177706
Total views : 8208172