ताजा खबर
‘गिरफ्तारी सर्वे’ पर सियासी तूफान! भूपेश बघेल के दावे को डिप्टी CM अरुण साव ने बताया बेबुनियाद, बोले– डरने की जरूरत नहीं 26 दिसंबर से महंगा होगा ट्रेन का सफर! लंबी दूरी वालों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर नारायणपुर कैंप में अचानक चली गोली! एक्सीडेंटल फायर से DRG जवान की मौत, ऑपरेशन से लौटते वक्त टूटा कहर शादी के 6 महीने बाद बुझ गया सुहाग का दीया! नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर कीटनाशक पिलाने का सनसनीखेज आरोप सरेराह 9 वार… CCTV में कैद मौत का तांडव! चंगोराभाठा में युवक पर चाकूबाजी से हड़कंप पहाड़ियों में मौत का जाल! गरियाबंद में नक्सलियों का खतरनाक डंप मिला—फोर्स की बड़ी कार्रवाई से टली बड़ी तबाही

दामाखेड़ा में जुटे अनुयायियों का सैलाब : प्रकाश मुनि साहेब के संबोधन के लिए प्रदेशभर से उमड़ी भीड़

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में कबीर पंथ समुदाय की आस्था का केंद्र दामाखेड़ा है, जहां दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद इतना गहरा गया है कि पूरे प्रदेश से कबीर पंथ के अनुयायी बड़ी संख्या में दामाखेड़ा पहुंच रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है।

पुलिस ने 16 ग्रामीणों को हिरासत में लिया

बता दें कि, दामाखेड़ा कबीर पंथ समुदाय की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। यह उनके आध्यात्मिक गुरु प्रकाश मुनि साहब का निवास स्थान भी है। देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आशीर्वाद लेने आते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और आश्रम के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद पुलिस ने 16 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।

जिलों से बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात

ग्रामीणों की गिरफ्तारी के बावजूद स्थिति शांत होती नहीं दिख रही है। आज सोमवार सुबह से ही दामाखेड़ा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान बुलाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, कलेक्टर दीपक सोनी और जिले के विभिन्न अधिकारी दामाखेड़ा में मौजूद हैं।

प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे है कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता

बड़ी संख्या में अनुयायी जुटे हैं और आश्रम में बड़े बर्तनों में भोजन तैयार किया जा रहा है। बताया गया है कि, दोपहर 2 बजे प्रकाश मुनि साहब अपने अनुयायियों को दिवाली के दिन की घटनाओं के बारे में बताएंगे। फिलहाल दामाखेड़ा में शांति बनी हुई है। इस बीच, बलौदाबाजार में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आज सोमवार को दामाखेड़ा में हुए विवाद को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

December 2025
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

Leave a Comment