ताजा खबर
कर्मा तिहार पर कंवर जनजातिय समुदाय ने सासंद विधायक को परंपरागत सराईपत्ते में दिया निमंत्रण रतलाम जिला अभिभाषक संघ के निर्वाचित अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान मुख्य डाक घर में 7 लाख की चोरी करने वाला चोर हुआ गिरफ्तार चोरी की राशि छुपाने वाली पत्नी और बहन भी बनी आरोपी रतलाम में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ विशाल जन समर्थन रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर आए नजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ धाकड़ समाज का प्रदर्शन, पुतला दहन व थाने में शिकायत बिलासपुर के नेचर सिटी सागरहोम्स कालोनी में संयुक्त रूप से सार्वजनिक गणेशोत्सव सम्पन्न – धूमधाम से निकली शोभा यात्रा

टूकेश्वरी,कैलाश, सुभाष एस आई तो जीवन बने प्लाटून कमांडर…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कड़ी मेहनत व लगन से हासिल किया मुक़ाम

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव-इंसान अगर दृढ़ निश्चय कर ले तो कठिन से कठिन लक्ष्य भी आसान हो जाता है। ऐसे ही कठिन लक्ष्य को अपने लगन कड़ी मेहनत और अथक परिश्रम से आसान किया है अंचल के होनहार युवकों और युवती ने जिन्होंने देश सेवा के जज्बे को जेहन में लिए सफलता के मार्ग को प्रशस्त किया है।
नगर पंचायत सरगांव निवासी दिलहरण साहू की सुपुत्री टूकेश्वरी साहू ने उपनिरीक्षक बनने में सफलता अर्जित की है। सरस्वती शिशु मंदिर सरगांव में अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पूरी करने वाली टूकेश्वरी बचपन से ही मेघावी छात्रा रही है।

अपने नाम को चरितार्थ करते हुए उन्होंने लक्ष्य पे हमेशा अपने नज़रे (टूक-टुकी) बनाये रखी। युवतियों के लिए आदर्श बनने व सफलता प्राप्त करने पर टूकेश्वरी को नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानन्द साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनीष साहू, भाजपा मंडल महामंत्री पोषण यादव, सरपंच मोहभट्ठा अशोक तंवर, रधु ठाकुर आदि ने उनके निवास पहुंच कर मुंह मीठा कर नगर को गौरवान्वित करने पे बधाई प्रेषित की।


वही कैलाश खुसरो पिता रामनाथ खुसरो ग्राम बिरकोनी का भी चयन एस आई पद पे हुआ है। वर्तमान में इनके पिता ग्राम पंचायत बिरकोनी के सरपंच है। कैलाश ने अपनी
पढ़ाई गांव में रहकर ही पूर्ण की है। वे बचपन से ही मेधावी छात्र रहे जिसका परिणाम आज उन्हें मिला है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से पूरे छेत्र के आदिवासी समाज को गौरवान्वित किया है। अंचल के आदिवासी समाज द्वारा उन्हें बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।

इसी कड़ी में अंचल से सुभाष कुमार यादव पिता सुखीराम यादव निवासी ग्राम धरदेई ने भी उपनिरीक्षक पद हासिल करने में सफलता अर्जित की है। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा धरदेई व हाईस्कूल बावली व कॉलेज बिलासपुर में पूर्ण की है। सुभाष मूलतः गरीब मजदूर परिवार से ताल्लुक रखते है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया व शुभकामनाएं प्रेषित की।


ग्राम चंदली निवासी जीवन नेताम पिता शेखचंद नेताम(दाऊ) का चयन प्लाटून कमांडर के पद पर हुआ है। उन्हें भी जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों ने बधाई प्रेषित की है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के अंतर्गत एस आई और अन्य के कुल 971 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिया गया था। भर्ती का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में सूबेदार ,उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा ), प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज ), उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और उपनिरीक्षक ( रेडियो) के पद के लिए मंडल द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2023 को किया गया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2025
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment