Aaj Ka Rashifal : कुंभ वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Rashifal :  गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। सूर्य, बुध, केतु कन्या राशि में। शुक्र और चंद्रमा तुला राशि में। वक्री शनि कुंभ राशि में। राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-मेष राशि- नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ भरपूर सहयोग मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा लेकिन भावुकता रहेगी। अपनी भावुकता को आप एंजॉय भी करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय भावुक होकर मत लीजिएगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। रसास्वादन होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत। जुबान बढ़ी अच्छी रहेगी आपकी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। नायक-नायिका के भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सफेद वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई भी रिस्क मत लीजिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करें, उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करें। शुभ होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment