छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के एसपी ने कई पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
तबादले की इस लिस्ट में कई थानों के टीआई (थाना प्रभारी) सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी इधर से उधर किया गया है।
एसपी का कहना है कि यह तबादला प्रक्रिया क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसके तहत पुलिसकर्मियों को उनके कार्यक्षेत्र बदलकर जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

सरगुजा में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए किए गए इन बदलावों से पुलिस प्रशासन को और प्रभावी तरीके से काम करने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, आम जनता को इस फेरबदल से इलाके में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की आस है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168042
Total views : 8195542