दुर्ग : दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह से तीन नाबालिकों के फरार होने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने नाबालिकों की तलाश शुरू कर दी है। बाल संप्रेषण गृह और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही फरार नाबालिकों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि फरार बच्चों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया है। उल्लेखनीय है कि बाल संप्रेषण गृह से पहले भी इस तरह के फरार होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8159383
Total views : 8182161