
(शैलेश शर्मा) : आज सुबह छत्तीसगढ़ के घरघोड़ा में वन विभाग की नर्सरी के पास तीन हाथियों की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और हाथियों की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इन हाथियों की मौत पास में टूटे पड़े हाई टेंशन तार से करंट लगने के कारण हुई है। चलिए जानते हैं पूरी रिपोर्ट।
घरघोड़ा के चुह्कीमार इलाके में स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास आज सुबह तीन हाथियों के शव मिले हैं। घटनास्थल पर वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है। मौके पर पाया गया टूटा हुआ हाई टेंशन तार इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है, जिससे करंट फैलने की संभावना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना वन विभाग और बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई है।

वन विभाग के अधिकारी
“हमारी टीम मौके पर मौजूद है और पूरी घटना की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इन हाथियों की मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।”
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इलाके में बिजली लाइनों की उचित देखरेख न होने के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं, जो वन्यजीवों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं।
फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह साफ हो सके कि हाथियों की मौत करंट लगने से हुई है या किसी अन्य कारण से। वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से यह घटना बेहद गंभीर है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168313
Total views : 8195904