इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ,पढ़िये आज 14 नवम्बर का राशिफ़ल ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Ankita Virendra Pashine
Cs, LLb, MBA , Astrologer
8309950170
8839986176

THURSDAY  14 November, 2024
जय श्री महाकाल ।।

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:44 से 12:27 मिनट तक रहेगा।

आज का राशिफल (14 नवंबर 2024)

1. मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको खुद पर भरोसा रखने और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। भगवान की कृपा का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 1

2. वृषभ राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नकारात्मकता का प्रभाव महसूस हो सकता है। अपने करियर पर फोकस बढ़ाएं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 6

3. मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कुछ चीजों को अपने हिसाब से सुधारने की कोशिश करेंगे। सोच-विचार में समय बिता सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

4. कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज परिवार की समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 3

5. सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन भर मीटिंग्स में व्यस्त रहेंगे। पैसों के मामलों में सतर्कता बरतें, हानि हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

6. कन्या राशि (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज प्रेम संबंधों को लेकर चिंता हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 9

7. तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू)

आज आप यात्रा कर सकते हैं और अकेलापन महसूस हो सकता है। किसी बात को लेकर दुखी हो सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 1

8. वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी)

आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और खुद पर ध्यान देंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

9. धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

पुरानी चीजों से उभरने की कोशिश करेंगे। ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 6

10. मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आप थोड़ा नकारात्मक महसूस कर सकते हैं, लेकिन भगवान की कृपा आपके साथ रहेगी। सेहत पर ध्यान दें।

शुभ रंग: आसमानी नीला

शुभ अंक: 2

11. कुंभ राशि (ग, गो, सा, सू, से, सो, दा)

आज आप भावुक होकर किसी चीज में अधिक प्रयास करेंगे, लेकिन परिणाम अनुकूल नहीं दिख रहा।

शुभ रंग: वायलेट

शुभ अंक: 7

12. मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज पैसों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन ओवरथिंकिंग के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

टिप ऑफ द डे:
आज विष्णु जी की पूजा करें। केले का सेवन न करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment