खनिज संसाधन विभाग के तीन सहायक भौमिकीविदों को पदोन्नत करते हुए उन्हें उप संचालक (भौमिकी) की जिम्मेदारी सौंपी है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 में शामिल किया गया है।
पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में पूर्णानंद वर्मा, परमानंद खूंटे और नरेंद्र कुमार निषाद के नाम शामिल हैं। जारी आदेश के मुताबिक, पूर्णानंद वर्मा को संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
वहीं परमानंद खूंटे को भी इसी संचालनालय के बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नरेंद्र कुमार निषाद को संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर में पदस्थ किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162693
Total views : 8187203