थाना प्रभारी को कुत्तों ने दौड़ाया, बचते-बचाते ट्रक की चपेट में आकर मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा की राजस्थान के भरतपुर में निजी यात्रा के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। एक ढाबे के पास कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ निजी यात्रा पर थे। हादसे की सूचना मिलते ही भरतपुर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, नंदलाल पैकरा एक ढाबे से खाना पैक कराने के लिए सड़क किनारे खड़े थे, तभी उनके हाथ में रखी रोटी पर कुत्तों ने अचानक हमला करने की कोशिश की। कुत्तों से बचते हुए वह ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नंदलाल पैकरा को उनके कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाना जाता था। उनका आकस्मिक निधन पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी पत्नी तखतपुर में शिक्षिका हैं। इस घटना से पूरे प्रदेश के पुलिस विभाग में गहरा सदमा पहुंचा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment