ताजा खबर
ईपीएफओ सदस्यों को बड़ी राहत : अब भविष्य निधि खाते से निकाल सकेंगे 100 प्रतिशत राशि मुंगेली भाजपा में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न: मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश सरगांव क्षेत्र में भारी बारिश का कहर: धान फसलें बर्बाद, किसानों की उम्मीदें धूल में मिलीं.. BIG BREAKING: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस से RPF ने बरामद किए 3.37 करोड़ के सोना-चांदी के जेवर — नागपुर मंडल की बड़ी कार्रवाई! झारखंड विधायक जनार्दन पासवान ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से की सौजन्य भेंट — शहरी विकास की नई दिशा पर हुई गहन चर्चा ‘सुशासन संवाद’ में गूंजा डिजिटल बदलाव का मंत्र — CM विष्णुदेव साय बोले, “नवाचार जनता के जीवन को सरल बनाने का माध्यम बने

रोहराकला में बनेगा नया 33 केवी सब स्टेशन, भाजयुमो अध्यक्ष ने विधायक का जताया आभार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

पथरिया। पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत रोहराकला में 33 केवी का नया सब स्टेशन बनने जा रहा है, जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत मिली है। इस स्वीकृति से ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।काफी समय से रोहराकला में सब स्टेशन की मांग की जा रही थी।

ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और वर्तमान भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पथरिया मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र साहू तथा ग्रामवासियों ने इस मुद्दे पर शासन से लगातार मांग की थी। अब मुख्यालय ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत इसकी मंजूरी दे दी है।इस बड़ी मांग के पूरा होने पर रोहराकला ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और भाजयुमो अध्यक्ष राजेंद्र साहू सहित ग्रामीणों ने बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के निवास पर पहुंचकर आभार व्यक्त किया।

साथ ही, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि रोहराकला में सब स्टेशन खुलने से आसपास के ग्रामीण इलाकों को लाभ मिलेगा। गर्मी के दिनों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त होगी और खेती-बाड़ी तथा अन्य कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। उन्होंने शासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर ग्राम के अनूप सिंह परिहार, हीरालाल साहू, अनुराग राकेश, सम्मत यादव और होमन साहू उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment