ताजा खबर
ईपीएफओ सदस्यों को बड़ी राहत : अब भविष्य निधि खाते से निकाल सकेंगे 100 प्रतिशत राशि मुंगेली भाजपा में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न: मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश सरगांव क्षेत्र में भारी बारिश का कहर: धान फसलें बर्बाद, किसानों की उम्मीदें धूल में मिलीं.. BIG BREAKING: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस से RPF ने बरामद किए 3.37 करोड़ के सोना-चांदी के जेवर — नागपुर मंडल की बड़ी कार्रवाई! झारखंड विधायक जनार्दन पासवान ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से की सौजन्य भेंट — शहरी विकास की नई दिशा पर हुई गहन चर्चा ‘सुशासन संवाद’ में गूंजा डिजिटल बदलाव का मंत्र — CM विष्णुदेव साय बोले, “नवाचार जनता के जीवन को सरल बनाने का माध्यम बने

गेट खुला था, घर में अकेली थी महिला… रेप की कोशिश करने वाला आरोपी कांकेर पुलिस की पकड़ में!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांकेर। जिले से महिला सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कांकेर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने घर में अकेली महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। घटना 19 सितंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे की है।

पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर में घरेलू कामकाज कर रही थी। इस दौरान घर का गेट खुला हुआ था। तभी मनोज मण्डावी, पिता स्व. धरमु राम मण्डावी, निवासी संजयनगर (जिला कांकेर) वहां पहुंचा और महिला से जबरन छेड़खानी करने लगा। महिला ने शोर मचाकर खुद को बचाया और तत्काल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 348/2025 धारा 74, 75, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और विवेचना शुरू की। तेज़ कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज मण्डावी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि भूनेश्वरी भगत, आरक्षक श्रवण ठाकुर और पुरन लाल साहू की अहम भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment