बच्ची का सगा चाचा ही निकला हत्यारा, सदमे के कारण हुई नाबालिग की मौत..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कार में 6 साल की बच्ची की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है. इस मामले में नाबालिग का सगा चाचा ही हत्यारा निकला.

पहले बच्ची को गला दबाकर मारा फिर पड़ोसी को फंसाने उसकी कार में लाश को डाल में दिया. इस पूरे मामला का खुलासा दुर्ग पुलिस ने कर दिया है.

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के बाद लाश छुपाने के लिए आरोपी ने पड़ोसी की कार का इस्तेमाल किया था. आरोपी को मालूम था कि कार का एक डोर खराब है, जिसका उसने शव छिपाने के लिए इस्तेमाल किया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा. पुलिस ने बताया कि इस मामले में कार मालिक निर्दोष है.

कार में बच्ची का शव मिलने के बाद उग्र भीड़ ने कार मालिक के घर और गाड़ियों में आग लगा दी थी. इस मामले में एएसपी ने सुखनंदन राठौर ने बताया कि वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याभोज के लिए सुबह करीब 9 बजे 6 साल की मासूम बच्ची घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी. परेशान परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला.

खोजबीन करते हुए शाम को घर के पास पार्क में कार की डिक्की से बच्ची की लाश मिली. इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और कार मालिक के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment