रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अगले दो दिनों में नमी के चलते धुंध और कोहरा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को राज्य के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते एक सप्ताह में अधिकांश जिलों में पारा 5 डिग्री तक गिर गया है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में आगामी चार दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं, अगले सप्ताह से उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश के दिन के तापमान में और गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले चार दिनों तक ठंड का यही हाल रहेगा, हालांकि उसके बाद मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।
अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा
प्रदेश में सर्दी का सबसे ज्यादा असर अंबिकापुर में देखने को मिला, जहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे राज्य में तापमान सामान्य से औसतन दो डिग्री नीचे रहा। पहली बार सीजन में इतनी तेजी से गिरावट के बाद ठंड का अहसास और गहरा हो गया है।
राजधानी रायपुर में दिन और रात का पारा तेजी से गिर रहा है। नवंबर में पिछले साल की तुलना में अधिक ठंड पड़ रही है। मंगलवार को दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दुर्ग में भी तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है, जो इस मौसम के लिए असामान्य है।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान:
रायपुर: 16.2 डिग्री
अंबिकापुर: 8.6 डिग्री
बीजापुर: 13.6 डिग्री
दंतेवाड़ा: 12.1 डिग्री
डूमरबहार: 13.4 डिग्री
दुर्ग: 13.4 डिग्री
जगदलपुर: 12.5 डिग्री
कांकेर: 18.1 डिग्री
कोरिया: 12.3 डिग्री
लखनपुर: 13.0 डिग्री
महासमुंद: 13.4 डिग्री
नारायणपुर: 10.6 डिग्री
पेंड्रा: 11.4 डिग्री
राजनांदगांव: 13.6 डिग्री

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165620
Total views : 8191578