बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाले शिक्षक पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
नेवारी मिडिल स्कूल में पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक हितेंद्र तिवारी को नशे की हालत में स्कूल आने के आरोप में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई तब हुई जब शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो ग्राम पंचायत नेवारी के सरपंच के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को प्राप्त हुआ था।
जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, शिक्षक का यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है और इसे गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा गया है।
निलंबन के बाद हितेंद्र तिवारी का मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मस्तूरी निर्धारित किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162985
Total views : 8187617