युवती की गला रेंतकर हत्या, लव मैरिज के विवाद में पति पर शक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर: सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोरभंज डेम के पास जंगल किनारे एक युवती की गला रेंतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान पिंकी सोलंकी (26 वर्ष), निवासी ग्राम गांधीनगर, अंबिकापुर, के रूप में हुई है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, पिंकी 29 जनवरी की दोपहर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 30 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने मोरभंज डेम के पास जंगल क्षेत्र में एक युवती का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही SDOP अभिषेक पैकरा, जयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मृतका के गले पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पिंकी ने अपने पहले पति को छोड़कर पटना पंडोपारा निवासी हेमंत कुमार उर्फ गोलू से लव मैरिज की थी। पिंकी की एक सात वर्षीय बेटी भी है। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद और झगड़े होते रहते थे, जिसके चलते पिंकी बेटी के साथ अलग किराए के मकान में रहने लगी थी।

मृतका की छोटी बहन रिंकी पाटिल ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी को पिंकी ने बेटी को उसके पास छोड़कर बाजार जाने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। अगले दिन शव मिलने की सूचना पर परिवार मौके पर पहुंचा और पिंकी की पहचान की।

परिजनों और ग्रामीणों ने पिंकी के पति हेमंत कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। पारिवारिक विवाद, निजी संबंध और आपसी रंजिश सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो जयनगर थाना को तत्काल सूचित करें। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment