अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग का शिकंजा, ट्रैक्टर और मिनी ट्रक पकड़ा गया
वन संपदा की लूट पर वार, बालोद में वन विभाग की सख्ती से मचा हड़कंप
बालोद,, वन संपदा की सुरक्षा में बड़ी कार्रवाई किया गया,अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग का कड़ा शिकंजा ,बालोद जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। लगातार गश्त और निगरानी के बीच दो दिनों में दो अलग-अलग मामलों में वाहन जब्त कर वन अपराध दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद वन तस्करों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
वन विभाग की टीम ने 12 अप्रैल 2026 को गुंडरदेही परिसर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर वाहन को पकड़ा, जिसमें मिश्रित जलाऊ लकड़ी अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। मौके पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन को जब्त करते हुए वन अपराध कायम किया गया और वाहन को सिकोसा डिपो में सुरक्षित रखा गया है।

इसके अगले ही दिन 13 अप्रैल 2026 को कचांदुर और भरदा के बीच एक टाटा 207 मिनी ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में अर्जुन जैसे प्रतिबंधित प्रजाति के गोल लकड़ी (राउंड लॉग) बिना किसी वैध अनुमति के परिवहन करते पाए गए। वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हो गया है कि जिले में वन संपदा की अवैध कटाई और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और गश्त को और अधिक तेज कर दिया गया है।गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित लकड़ी के साथ वाहन जब्त किया गया,बालोद जिला में अवैध परिवहन पर लगाम, वन विभाग ने दिखाया सख्त तेवर

जिला वन मंडलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि वन संपदा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध कटाई और परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग की टीम लगातार सक्रिय है और भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई और तेज की जाएगी।
वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि अवैध कटाई या परिवहन की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर वन संपदा की रक्षा की जा सके। बालोद में वन तस्करी के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8180707
Total views : 8212225