श्रमजीवी पत्रकार संघ घरघोड़ा इकाई ने प्रशासनिक अधिकारियों को दूरभाष निर्देशिका ससम्मान भेंट की

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

घरघोड़ा :  स्थानीय स्तर पर प्रशासन और जनसंचार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ घरघोड़ा इकाई द्वारा उपयोगी दूरभाष निर्देशिका का प्रकाशन किया गया। इस निर्देशिका को शुक्रवार को नगर के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों को ससम्मान भेंट किया गया।

थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, तहसीलदार मनोज गुप्ता, नायाब तहसीलदार एस आर पैकरा, रेंजर चन्द्र कुमार राठिया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस निर्देशिका में क्षेत्र के प्रमुख प्रशासनिक, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के संपर्क नंबर शामिल किए गए हैं, जिससे आपात स्थिति या जनहित के कार्यों में त्वरित संचार संभव हो सकेगा।

जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह ठाकुर के निर्देशन पर इस कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष, शैलेश शर्मा सुनील जोल्हे, बसंत रात्रे अनिल लकड़ा,बी,सी मौलिक सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रशासन और मीडिया के बीच मजबूत संवाद स्थापित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *